शर्मनाक: बाबा ने डेरे में सेवा करने आई 15 साल की लड़की से किया दुष्कर्म

Edited By Tania pathak,Updated: 29 Mar, 2021 02:39 PM

embarrassing baba rapes 15 year old girl who came to serve in the camp

आज यहां के एक डेरे के प्रमुख की तरफ से बहुत ही शर्मनाक घटना को अंजाम देते हुए...

समराला (गर्ग): आज यहां के एक डेरे के प्रमुख की तरफ से बहुत ही शर्मनाक घटना को अंजाम देते हुए डेरे में ही 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कथित आरोपी बाबा फरार हो गया है और बच्ची को इलाज के लिए समराला के सिविल अस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार यहां के एक नजदीकी गांव में स्थित इस डेरे में अक्सर इस परिवार की बच्चियां सेवा के लिए जाती थी।

आज भी 15 साल की यह बच्ची डेरे में गई थी जब बहुत देर तक भी वह घर नहीं लौटी तो उसकी मां अपनी बच्ची को देखने के लिए डेरे पहुंच गई। वहां जाते ही बच्ची की मां के यह देखते ही होश उड़ गए कि उक्त बाबा उसकी मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची की मां की तरफ से शोर मचाने पर बाबा मौके से फ़रार हो गया। गांव वालों की मदद के साथ बच्ची को अस्पताल लाया गया। उधर पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है और बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!