Edited By Kamini,Updated: 24 Jul, 2026 03:36 PM

कोट ईसे खां के रहने वाले एक जिम संचालक पर एक महिला ने बंदूक की नोक पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है।
मोगा (आजाद, गोपी राऊके): कोट ईसे खां के रहने वाले एक जिम संचालक पर एक महिला ने बंदूक की नोक पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच थाना हेड इंस्पेक्टर सुनीता रानी कर रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, 18 साल की पीड़ित महिला ने बताया कि वह घरेलू काम करती है और मेरी शादी 9 दिसंबर 2025 को कोट ईसे खां के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई थी। उक्त आरोपी का मेरे पुश्तैनी घर के सामने जिम है। पीड़िता ने बताया कि वह काफी समय से मुझे गलत नजरों से देख रहा था और शादी से पहले भी उसने हमारी प्री-वेडिंग के दौरान चुपके से वीडियो बना लिया था, जिससे हमारे परिवार की बहुत बदनामी हुई।
पीड़िता ने बताया कि उसने मुझे कई बार घेरकर कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, जिससे मैं मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। 30 मई को मैं अपने मायके वालों से मिलने गई थी, मेरे घरवाले नानकसर ठाठ पर प्रसाद चढ़ाने गए थे और मैं घर पर अकेली थी। इसी बीच आरोपी बंदूक की नोक पर मेरे घर में घुस आया और मेरे साथ रेप करने की कोशिश की और मुझे धक्का देने लगा और मेरे कपड़े भी फाड़ दिए, जिस पर मैंने शोर मचाया। पीड़िता ने बताया कि, इस दौरान उसने ऊपर कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया और अपने पति को सूचित किया, जिस पर वह और दूसरे लोग आ गए। वहीं आरोपी हमें धमकाने के लिए कई बार पिस्तौल भी दिखाता रहा। इसके बाद मैं अपने पति के साथ गई और पुलिस थाने में शिकायत दी। जांच अधिकारी ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं, गिरफ्तारी बाकी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here