बिजली बोर्ड सख्त: अवैध स्ट्रीट लाइट कनेक्शन बंद, अब निगम को लगाने होंगे प्री-पेड मीटर

Edited By Vatika,Updated: 18 May, 2026 12:18 PM

electricity board cracks down

शहर के एम.एस. फार्म रोड स्थित कमल विहार कालोनी और आसपास के इलाकों से यह खबर आई है

जालंधर(खुराना): शहर के एम.एस. फार्म रोड स्थित कमल विहार कालोनी और आसपास के इलाकों से यह खबर आई है कि बिजली बोर्ड ने अवैध स्ट्रीट लाइट कनैक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले नगर निगम ने स्मार्ट सिटी कम्पनी के माध्यम से शहर में एल.ई.डी. स्ट्रीट लाइट सिस्टम लगवाया था, जिसमें लगभग 73 हजार प्वाइंट्स लगाए गए थे।

लेकिन तार, मीटर और अन्य जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर उचित खर्च नहीं किया गया, जिससे यह पूरा स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।पिछले डेढ़ से दो सालों में, निगम अधिकारियों ने जगह-जगह नई स्ट्रीट लाइटें लगाने पर जोर तो दिया, लेकिन सिस्टम में कोई सुधार नहीं किया गया। न बिजली बोर्ड से पास कनैक्शन के लिए आवेदन किया गया, न ही मीटर लगवाए गए। आज भी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें कुंडी कनैक्शन के जरिए चल रही हैं, जिससे सारा लोड बिजली बोर्ड पर आ गया है। इसके चलते काफी बिजली चोरी भी हो रही है, क्योंकि अधिकतर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी इसी लाइट कनैक्शन से किया जाता है।

अब बिजली बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है और अधिकारियों का कहना है कि सरकारी विभागों में प्रीपेड मीटर लगाने की नीति के तहत नगर निगम के सिस्टम को भी प्रीपेड नीति में लाया जाएगा। यदि निगम ने इसे नहीं माना, तो कनैक्शन काटने का सिलसिला और तेज हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!