Edited By Vatika,Updated: 12 Nov, 2026 03:09 PM

पंजाब में विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में आज राज्य के सभी
पठानकोट/गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): पंजाब में विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में आज राज्य के सभी 23 जिलों में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच का अभियान चलाया गया। गुरदासपुर में डिप्टी कमिश्नर आदित्य उप्पल की अगुवाई में मशीनों की जांच की गई। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मतदाता सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंप दी गई है। उन्हें इस सूची पर एक महीने के भीतर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करवानी होंगी। उन्होंने कहा कि जिले के अलग-अलग स्थानों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से नए मतदाताओं के वोट बनाए जाएंगे। इसके अलावा जिन लोगों की वोट में कोई गलती है, उसे भी ठीक किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि वे इन कैंपों का लाभ उठाएं और समय रहते अपनी वोट बनवाने या उसमें जरूरी सुधार करवाने की प्रक्रिया पूरी करें।