तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल पर जा रहे बुजुर्ग की मौत

Edited By Tania pathak,Updated: 26 May, 2020 04:51 PM

elderly person going on bicycle dies due to high speed car collision

इस दौरान सहारा वर्कर सन्दीप गिल और शिवम् राजपूत मौके पर पहुंचेऔर उसे सिविल अस्पताल ले गए। गंभीर हालत को देखते उस व्यक्ति को निजी अस्पताल में दाखिल कर दिया गया...

बठिंडा (सुखविन्दर): गोन्याना रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर के साथ साइकिल सवार गंभीर रूप में ज़ख्मी हो गया। सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग के वर्करों की तरफ से उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। हादके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी अनुसार सुच्चा सिंह नगर निवासी हरीश चंद्र (55) मंगलवार सुबह साइकिल पर शहर की तरफ आ रहा था। इतने में एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी जिस के साथ वह गंभीर जख्मी हो गया। 

इस दौरान सहारा वर्कर सन्दीप गिल और शिवम् राजपूत मौके पर पहुंचेऔर उसे सिविल अस्पताल ले गए। गंभीर हालत को देखते उस व्यक्ति को निजी अस्पताल में दाखिल कर दिया गया जहां इलाज दौरान उस ने दम तोड़ दिया। उधर हादके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सी.सी.टी.वी फुटेज के आधार पर कार की खोज कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!