80 फुट ऊंचे टावर पर चढ़े थे बुजुर्ग,  8 दिनों बाद सुरक्षित उतारा

Edited By Tania pathak,Updated: 07 Apr, 2021 10:18 AM

elderly climbed 80 feet high tower landed safely after 8 days

बी.एस.एन.एल. के टावर पर चढ़े 2 बुजुर्गों को आज शाम 7.30 बजे फायर ब्रिगेड, पुलिस प्रशासन एवं पैस्को सिक्योरिटी के जवानों व कमेटी सदस्यों की मदद से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

जुगियाल (स्माइल): पिछले 77 दिनों से शाहपुरकंडी बैराज औस्ती संघर्ष कमेटी का रणजीत सागर बांध परियोजना के मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आज देर शाम समाप्त हो गया तथा पिछले 8 दिनों से 80 फुट ऊंचे बी.एस.एन.एल. के टावर पर चढ़े 2 बुजुर्गों को आज शाम 7.30 बजे फायर ब्रिगेड, पुलिस प्रशासन एवं पैस्को सिक्योरिटी के जवानों व कमेटी सदस्यों की मदद से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। 

करीब 5.30 बजे बांध प्रशासन, रैवेन्यू डिपार्टमैंट एवं पुलिस अधिकारियों के साथ प्रदर्शनकारियों की हुई बैठक में पूर्व जिलाधीश पठानकोट गुरप्रीत सिंह खैरा की रिपोर्ट को चंडीगढ़ भेजने संबंधी पत्र संघर्ष कमेटी के नेताओं को सौंप दिया गया। उसके उपरांत उन्होंने संघर्ष वापस लेने तथा टावर पर चढ़े 2 बुजुर्गों को नीचे उतारने का फैसला लिया जिसके चलते प्रशासन ने राहत की सांस ली।

इस अवसर पर डी.आर.ओ. अरविंद प्रकाश वर्मा, एस.ई. हैडक्वार्टर नरेश महाजन, डी.एस.पी. ठाकु र रविंद्र  रूबी, थाना प्रभारी शाहपुरकंडी भारत भूषण सैनी,अधिशासी अभियंता लखविन्द्र सिंह अरविंद, विजय नागरी, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर कर्नल अनिल भट्ट सहित भारी संख्या में बांध प्रशासन के अधिकारियों के अलावा संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष दयाल, ओंकार सिंह एवं अन्य प्रदर्शनकारी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!