VIDEO: इस Wooden Cycle के आगे फीके पड़े Bullet motercycle

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Feb, 2020 03:21 PM

कहते हैं कि शौक का कोई मूल्य नहीं होता और न ही पूरा करने की कोई उम्र होती है।

तलवंडी साबो(मनीष): कहते हैं कि शौक का कोई मूल्य नहीं होता और न ही पूरा करने की कोई उम्र होती है। इस बात की मिसाल है बठिंडा के गांव तुंगवाली में रहने वाले किसान गुरचरन सिंह, जिनके चर्चे न केवल इलाके में, बल्कि सोशल मीडिया पर भी हो रहे हैं।

PunjabKesari

पेशे से किसान गुरचरन सिंह ने बताया कि इस साइकिल को तैयार करने का मकसद आजकल के बच्चों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना था। बच्चों को प्रेरित करने के लिए वह कुछ अलग करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि पहला साइकिल तैयार करने में उन्हें काफी दिन लगे और लकड़ी भी बहुत वेस्ट हुई, लेकिन अब वह 2-3 दिन में साइकिल तैयार कर लेते हैं।

PunjabKesari

लकड़ी के इस साइकिल को देखने के लिए जहां आस-पास के लोग लगातार आ रहे हैं, वहीं लोगों द्वारा साइकिल बनाने के आर्डर भी आने लगे हैं। बता दें कि फसली चक्र से निकलकर सहायक धंधे अपनाने वाले गुरचरन सिंह शहद के काम में भी बहुत नाम कमा चुके हैं और किसानों के लिए मिसाल बने हुए हैं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!