आर्थिक तंगी के चलते व्यक्ति ने लगाया फंदा, बच्चों के साथ पत्नी गई हुई थी मायके

Edited By Vaneet,Updated: 05 Sep, 2018 07:08 PM

economic condition young man has not stopped

गांव धनेठा के एक युवक गुरविंदर सिंह (25) पुत्र दरबारा सिंह द्वारा फंदा लगा कर जान देने की जानकारी मि...

समाना(अशोक): गांव धनेठा के एक युवक गुरविंदर सिंह (25) पुत्र दरबारा सिंह द्वारा फंदा लगा कर जान देने की जानकारी मिली है। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समाना के सिविल अस्पताल लाया गया है। मृतक युवक गुरविंदर सिंह शादीशुदा था और उसकी एक चार वर्षीय लड़की और एक नौ माह का लड़का है। गुरविंदर सिंह किसान के खेत में मजदूरी करता था।
             
गांव सरपंच बलजिंदर सिंह ने बताया गुरविंदर सिंह की पत्नी परमजीत कौर अपने पति से घर में वाशिंग मशीन लाने की मांग कर रही थी। लेकिन आर्थिक हालात ठीक नहीं होने से गुरविंदर सिंह वाशिंग मशीन लाने में असमर्थ साबित हो रहा था। जिससे परमजीत कौर नाराज होकर मंगलवार को अपने बच्चों को साथ लेकर अपने मायके पानीपत चली गई थी। जिससे दुखी गुरविंदर सिंह ने रात में अपने घर में ही फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। मृतक गुरविंदर सिंह का भाई गुरबचन सिंह मंगलवार रात को करीब नौ बजे वह अपने भाई के कमरे की तरफ गया था और उसने देखा कि गुरविंदर सिंह फंदे से लटक रहा था। जिसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच और अन्य लोगों की सहायता से उसे फंदे से नीचे उतार कर समाना के सिविल अस्पताल लाया गया। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत करार दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!