पति से मामूली झगड़े के चलते पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Apr, 2022 05:51 PM

due to a minor quarrel with the husband the wife took a dreadful step

महानगर में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

लुधियाना : महानगर में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जी.एस. स्टेट की रहने वाली प्रीति नाम की महिला ने पति के साथ हुई तकरार के बाद उक्त खौफनाक कदम उठाया है। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया, जिसके बाद महिला ने गुस्से में आकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जांच अधिकारी ए.एस.आई. सुरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद महिला ने उक्त कदम उठाया है। पुलिस ने फिलहाल पति के बयान दर्ज कर लिए हैं तथा मामले की जांच कर रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!