चिट्टे की ओवरडोज ने बुझाया एक और घर का चिराग, 19 वर्षीय युवक की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 19 Jun, 2025 05:31 PM

drugs overdose death

बठिंडा में नशे के कहर ने एक और युवा की जान ले ली।

बठिंडा (विजय वर्मा): बठिंडा में नशे के कहर ने एक और युवा की जान ले ली। ऊधम सिंह नगर निवासी 19 वर्षीय हरविंदर सिंह की चिट्टे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। यह घटना गणपति कॉलोनी के पास स्थित गणपति गेस्ट हाउस में हुई, जहां कुछ युवक पार्टी करने के लिए इकट्ठा हुए थे। मृतक के पिता हरजीत सिंह के बयान पर थाना नहर कॉलोनी पुलिस ने विशाल, विकास, खजूरा, अंकुश, आकाश, निखिल, बिट्टू और गेस्ट हाउस संचालक सुखमंगलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात गणपति गेस्ट हाउस में कुछ युवक पार्टी के लिए एकत्र हुए थे। इस दौरान नशे की ओवरडोज से हरविंदर की हालत बिगड़ गई। पुलिस को सूचना मिलने पर थाना नहर कॉलोनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले उसके साथियों ने उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को उसके ही दोस्तों द्वारा जानबूझकर नशे की ओवरडोज दी गई, जिससे उसकी जान चली गई। उधर, थाना नहर कॉलोनी के एस.एच.ओ. हरजीवन सिंह ने बताया कि इस संबंध में मृतक के पिता के बयान के आधार पर 8 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!