नशे ने ली दो जिंदगियां! चिट्टे का इंजैक्शन लगाने से 2 युवकों की मौत, परिवार का हाल बेहाल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Aug, 2026 05:46 PM

drugs claim two lives two young men die after injecting  chitta

बठिंडा में चिट्टे ने एक बार फिर से कहर बरपाते हुए दो युवकों की जान ले ली। बीड़ तालाब बस्ती नं.3 के नजदीक खेतों में चिट्टे का इंजैक्शन लगाते ही उक्त दोनों युवकों की मौत हो गई। एक युवक की बाजू में चिट्टे की सरिंज भी उसी प्रकार अटकी हुई रह गई।

बठिंडा (परमिंद्र): बठिंडा में चिट्टे ने एक बार फिर से कहर बरपाते हुए दो युवकों की जान ले ली। बीड़ तालाब बस्ती नं.3 के नजदीक खेतों में चिट्टे का इंजैक्शन लगाते ही उक्त दोनों युवकों की मौत हो गई। एक युवक की बाजू में चिट्टे की सरिंज भी उसी प्रकार अटकी हुई रह गई।

पता चला है कि तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बीड़ तालाब बस्ती नं.3 के नजदीक पहुंचे थे व वहां पर उन्होंने चिट्टे के इंजैक्शन लगा लिए। इंजैक्शन लगाने के बाद दो युवकों की हालत गंभीर हो गई व वह बेहोश होकर गिर गए। इसी दौरान तीसरा युवक उन्हें उसी हालत में छोडक़र वहां से फरार हो गया। लोगों ने जब उक्त युवकों को बेसुध हालत में पड़े देखा तो नौजवान वैल्फेयर सोसायटी तथा पुलिस को फोन किया। सूचना मिलने पर सोसायटी सदस्य व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पड़ताल के बाद संस्था सदस्यों ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। लोगों ने बताया कि उक्त दोनों युवकों की मौत चिट्टे के इंजैक्शनों के कारण हुई है जबकि मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है व उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस द्वारा तीसरे युवक की तलाश की जा रही है ताकि मामले की असलियत का पता चल सके। मृतक युवकों की शिनाख्त गुरविंदर सिंह (29) पुत्र गुरमेल सिंह निवासी जय सिंह वाला तथा कुलदीप सिंह (25) पुत्र निर्मल सिंह निवासी जोधपुर रोमाणा के तौर पर हुई है। पुलिस मामले में अगली कार्रवाई कर रही है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!