Dog Bite: ‘बॉक्सर’ ने खाया लड़की का कान, अस्पताल में भर्ती

Edited By Vatika,Updated: 09 Oct, 2020 12:10 PM

dog attack on girl

फेज-9 की मार्कीेट में एक पालतू कुत्ते ने पैदल जा रही एक लड़की पर हमला कर दिया। कुत्ते ने लड़की के कान का एक

मोहाली(नियामियां): फेज-9 की मार्कीेट में एक पालतू कुत्ते ने पैदल जा रही एक लड़की पर हमला कर दिया। कुत्ते ने लड़की के कान का एक हिस्सा इतनी बुरी तरह काटा कि वह उसके शरीर से अलग हो गया। लड़की के परिवार की तरफ से उसको एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फेज-9 निवासी लड़की घर से पैदल ही मार्कीट में स्थित एक बैंक की तरफ जा रही थी। उसी समय एक महिला बॉक्सर कुत्ते को लेकर वहीं जानवरों के डॉक्टर को दिखाने आई थी। इस दौरान कुत्ते ने पैदल जा रही लड़की पर हमला कर दिया और उसके कान को काट खाया। 

मालिक पर दर्ज हो केस
पीड़ित लड़की के पिता गुरबीर सिंह ने पुलिस को मौके पर बुलाया और उनकी बेटी पर अचानक हमला करने वाले कुत्ते के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस के जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने दोनों पार्टियों को थाने में बुलाया है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!