बाप-भाई का शर्मनाक काम, बेटी के साथ करते रहे बलात्कार, ऐसे हुआ खुलासा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 May, 2020 12:12 PM

disgraceful act of father and brother rape of daughter

होशियारपुर के चब्बेवाल में बाप-भाई के रिश्ते को तार-तार कर देने का मामला सामने आया है। यहां एक पिता....

होशियारपुर(मिश्रा): होशियारपुर के चब्बेवाल में बाप-भाई के रिश्ते को तार-तार कर देने का मामला सामने आया है। यहां एक पिता और चचेरे भाई ने बेशर्मी की हदों को पार करते हुए अपनी ही बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस सारी घटना का पता उस समय चला जब लड़की के गर्भवती होने के बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया। थाना चब्बेवाल की पुलिस ने पिता और चचेरे भाई पर अपनी ही बेटी के साथ शारीरिक संबंध बना कर गर्भवती करने का मामला दर्ज किया है।

अस्पताल पहुंचने पर खुली बाप-भाई की पोल
एस.एच.ओ. चब्बेवाल नरेंदर कुमार, एस.आई. चंचल सिंह को पीड़ित लडकी ने अपने बयान में बताया कि चब्बेवाल की रहने वाली मनवीर कुमारी (20) (बदला हुआ नाम) के साथ उसके पिता शम्मी कपूर पुत्र मदन लाल और ताया परवीन कुमार का लड़का प्रिंस 10 महीनों तक गलत हरकतें करता रहा। लड़की के बार-बार मना करने पर लड़का न माना। आगे बताते हुए उसने कहा कि उसके बाद लड़के ने उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध भी बनाए और उसके बाद पिता शम्मी ने उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान पिता और चचेरा भाई दोनों किसी को कुछ भी न बताने की धमकी देते रहे। वीरवार शाम करीब 6 बजे जब उसके पेट में दर्द हुया तो उसके पिता और प्रिंस ने होशियारपुर के सिविल अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया, जहां उक्त लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। मां को पता चलने पर वह भी वहां पहुंची।

20 वर्षीय लड़की ने बच्चे को दिया जन्म
इस दौरान डाक्टर ने बताया कि उक्त लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है परन्तु समय से पहले बच्चा होने के कारण बच्चे की मौत हो गई है। थाना चब्बेवाल की पुलिस ने धारा 376, 506 के अधीन केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. नरेंदर कुमार और एस.आई. चंचल सिंह ने बताया कि बच्चे का और दोनों मुलजिमों का डी.एन.ए. टैस्ट किया जाएगा, जिसके बाद आगे वाली कार्यवाही की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!