सड़क पर मिले नवजात के मामले में बड़ा खुलासा, सच जान रह जाएंगे दंग

Edited By Kalash,Updated: 09 Jul, 2024 02:19 PM

disclosure in case of newborn found on the road

कपूरथला के भुलत्थ से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

कपूरथला : कपूरथला के भुलत्थ से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां भगवानपुर रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों से नवजात शिशु मिला है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसके बाद बड़ा खुलासा हुआ है।  बताया जा रहा है कि महिंदर निवासी कपूरथला ने अपनी साली से दुष्कर्म किया था, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई और उसने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की साली के बयान पर कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा आरोपी जीजा से पूछताछ की जा रही है। 

वहीं एसपी भुलत्थ सुरिंदर पाल ने बताया कि नवजन्मे बच्चे को सुरक्षित देखरेख के लिए शिशु गृह में भेज दिया है। पीड़ित युवती ने बताया कि उसके दो भाई और एक बहन है। उसकी बहन की शादी महिंदर से हुई है। गत वर्ष वह अपनी मां के साथ बहन को मिलने उसके घर गई थी। जब वह रात को सो रही था तो वहां  जीजा ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि वह उसे जान से मार देग। इसके कुछ दिनों बाद उसका जीजा घर आया और उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। इसके चलते वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने अपने माता-पिता को इस संबंध में जानकारी दी पर बदनामी के डर से परिवार ने बात को छिपा कर रखा। गत 6 जुलाई को युवती ने बच्चे को जन्म दिया। उसके परिवार वालों ने डर के मारे बच्चे को भगवानपुर के एक खाली प्लॉट में फैंक दिया। इसके बाद जब युवती को पता चला कि उसका बच्चा जिंदा है तो उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।         

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!