जालंधर की मशहूर मंडी में चल रहा गंदा धंधा, HIV लड़की भी शामिल

Edited By Vatika,Updated: 31 Mar, 2023 10:32 AM

dirty business going on in jalandhar s famous market

एड्स की बीमारी के फैलने का भी भय बना हुआ है।

जालंधर (वरुण): मकसूदां मंडी के अंदर देर रात 12 बजे के बाद देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 3 से 4 लड़किया फ्रूट मंडी वाली साइड में अपने ग्राहकों से डील करती हैं और वहीं बने बाथरूम में गलत काम किया जाता है। इन लड़कियों के बीच एक एच.आई.वी. पॉजिटिव लड़की भी शामिल हैं जिससे मकसूदां मंडी में एड्स की बीमारी के फैलने का भी भय बना हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक कुछ लड़कियों एक महिला तस्कर के पास भी काम करती है जो रात के समय मंडी के अंदर जिस्म तो बेचती ही हैं, इसके साथ साथ वह चिट्टा बेचने का भी काम भी करती हैं। ट्रक ड्राइवरों ही नहीं बल्कि बाहर के इलाके से भी लोग देर रात मंडी में आकर लड़कियों के साथ डील करते दिखाई देते हैं लेकिन पुलिस को इस बारे कुछ पता तक नहीं। मंडी के अंदर रात को पुलिस की पैट्रोलिंग भी शून्य के बराबर है जिससे लड़कियां खुद को महफूज समझते हुए मंडी की तरफ रुख कर रही है। हाल ही में देह व्यापार का धंधा करने वाली लड़कियों में मंडी के अंदर झगड़ा भी हुआ था। यह झगड़ा ग्राहकों और इलाके को लेकर हुआ था।

लोगों की मानें तो लड़कियों ने मंडी के इलाके भी बांटे हुए हैं। देह व्यापार के धंधे मं शामिल खुद भी चिट्टे की आदी है जबकि ग्राहकों को भी ग्राम के हिसाब से सप्लाई देती हैं। हालांकि इससे पहले कुछ ट्रक चालकों के द्वारा मंडी से अफीम और चुरा पोस्त बेचने की बात सामने आई थी लेकिन अब देहव्यापार के साथ साथ चिट्टे की बिक्री भी मंडी में हो रही है। देर रात 12 बजे के बाद मंडी के अंदर कभी भी भीड़ जमा हुई देखी जा सकती है जो या तो लड़कियों के इकट्ठा होती है या फिर चिट्टे लेने के लिए। हैरानी की बात है मंडी मार्कीट और पुलिस इस बात से बेखबर है। कुछ समय पहले एक प्रधान ने भी उक्त लड़कियों को खदेड़ने की कोशिश की थी लेकिन उक्त लड़कियों ने उल्टा प्रधान से ही गाली गलौच शुरू कर दी थी। अगर पुलिस ने समय पर इस धंधे को बंद नहीं करवाया तो आने वाले समय में मंडी नशे और देह व्यापार का गढ़ बन सकती है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!