दिलजीत दौसांझ के समर्थन में उतरे मीका सिंह, कंगना को बोले-"जरा सी भी शर्म है तो माफी मांगो.."

Edited By Vatika,Updated: 04 Dec, 2020 10:49 AM

diljit dosanjh kangana ranaut twitter war now mika singh

सोशल मीडिया पर कंगना रनौत और पंजाबी कलाकारों का मुद्दा पूरी तरह से गर्मा चुका है।

जालंधरः सोशल मीडिया पर कंगना रनौत और पंजाबी कलाकारों का मुद्दा पूरी तरह से गर्मा चुका है। किसान आंदोलन को लेकर दिलजीत दोसांझ और कंगना रनौत के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ चुकी है और दोनों एक-दूसरे को ट्विटर के जरिए जवाब दे रहे हैं। दरअसल, गत दिवस कंगना रनौत ने ट्वीट करते बुज़ुर्ग महिला की तस्वीर सांझी की और दावा किया कि वे प्रदर्शनों में जाने के लिए पैसे लेती है। हालांकि कंगना ने बाद में अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया था। इसी को लेकर अब गायक मीका सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

PunjabKesari

मीका सिंह ने कंगना के ट्वीट के स्क्रीनशॉट के साथ बुजुर्ग मां की तस्वीर सांझी की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा,'मेरे मन में कंगना के लिए बहुत सम्मान था। उनका दफ़्तर तोड़े जाने पर मैंने उसका समर्थन किया। अब मुझे लगता है कि मैं गलत था। कंगना एक महिला होने के नाते आपको बुज़ुर्ग मां को कुछ सम्मान देना चाहिए। यदि आप में जरा सी भी शर्म है तो माफी मांगो...।"

PunjabKesari

वहीं दिलजीत ने कंगना पर भड़कते हुए कहा था, 'आदरणीय महिंदर कौर जी। यह सुन लें सबूतों के साथ कंगना रनौत। आदमी इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए। कुछ भी बोल रही है।'दिलजीत के यह बोल कंगना को अच्छे नहीं लगे और उसने दिलजीत को बुरा बोलते हुए लिखा, 'ओ करन जौहर के पालतू, जो दादी शाहीन बाग में अपनी सिटीजनशिप के लिए प्रदर्शन कर रही थी, वही बिलकिस बानो दादी जी किसानों के एम.एस.पी. के लिए भी प्रदर्शन करती दिखाई दी। महिंदर कौर जी को तो मैं जानती भी नहीं। क्या ड्रामा चलाया है आप लोगों ने? इसे अभी बंद करो।'

 

PunjabKesari

कंगना के इस ट्वीट के बाद दिलजीत दोसांझ ने उसको दोबारा ट्वीट किए। पहले ट्वीट में दिलजीत ने लिखा, 'तूने जितने लोगों के साथ फिल्में की, क्या तू उन सबकी पालतू है? फिर तो लिस्ट लंबी हो जाएगी मालिकों की। यह बॉलीवुड वाले नहीं पंजाब वाले हैं। ''हिक ते वज साडे''। झूठ बोलकर लोगों को भड़काना और हमदर्दी के साथ खेलना तो आपको अच्छी तरह आता है।' दूसरे ट्वीट में दिलजीत ने लिखा, 'मैं तूझे बता रहा हूं यह बॉलीवुड वाले नहीं पंजाब वाले हैं। 2 की 4 नहीं, 36 सुनाएंगे। आ जा, आ जा। जो तूने ड्रामा लगाया मुझे लगता यह पंजाब वाले ही निकालेंगे। आ जा, आ जा।' बता दें कि कंगना रनौत के जिस ट्वीट के कारण विवाद शुरु हुआ है, कंगना अब उस बयान से इंकार करती दिखाई दे रही है। शाहीन बाग वाली बिलकिस बानो उस वक्त धरने में मौजूद भी नहीं थी, जब कंगना रनौत द्वारा ट्वीट किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!