Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Oct, 2021 05:32 PM

गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार के मुख्य सेवक और सिख धर्म के प्रचारक भाई रणजीत सिंह ढडरियां वाले ने सिंघू बार्डर पर गुरु ग्रंथ साहब जी की बेअदबी पर कत्ल किए गए लखवीर सिंह के मामले में निहंग सिंहों पर सवाल उठाए हैं।
चंडीगढ़ (टक्कर): गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार के मुख्य सेवक और सिख धर्म के प्रचारक भाई रणजीत सिंह ढडरियां वाले ने सिंघू बार्डर पर गुरु ग्रंथ साहब जी की बेअदबी पर कत्ल किए गए लखवीर सिंह के मामले में निहंग सिंहों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें बेअदबी के पुख्ता सबूत के बिना ही किसी व्यक्ति का कत्ल करना बहुत दुखदायी है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहब जी की बेअदबी के मामले में निहंग सिंहों द्वारा अलग-अलग बयान इस बात का संकेत देते हैं कि बेअदबी का सहारा लेकर किसी अन्य रंजिश कारण लखवीर सिंह का कत्ल किया गया है।
उन्होंने कहा कि सिंघू बार्डर पर कत्ल किया गया व्यक्ति ने सर्व लौह ग्रंथ की पोथी की बेअदबी की थी, जिसे आधे से ज्यादा सिख मानते ही नहीं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहब जी की बेअदबी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि निहंग सिंहों के पास इस बेअदबी के पुख्ता सबूत होते तो दुनिया को दिखाऐ जाते, फिर चाहे उसे जो बनती सजा दे दी जाती परन्तु आज केवल इस बेअदबी के मामले में अलग-अलग बयान ही हैं। भाई रणजीत सिंह ने कहा कि निहंग सिंहों ने बेअदबी के आरोप वाले व्यक्ति के हाथ पर पैर काट कर उल्टा लटका दिया और वह व्यक्ति मिन्नतें करता रहा कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया जिस कारण वह तड़प-तड़प कर मर गया।
उन्होंने कहा कि जिस तरह तालिबान भी मार कर टांग देते हैं उसी तरह सिंघू बार्डर पर हुई इस कत्ल की घटना की फैली वीडियो ने सिखों का अक्स भी दुनिया में खराब किया है। उन्होंने कहा कि बेअदबियों के नाम पर कहीं लोग अपनी दुश्मनी न निकाल लें, इससे सचेत रहने की जरूरत है। भाई रणजीत सिंह ने कहा कि यदि बेअदबी के आरोपों का सामना करने वाले व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की जाती तो सच्चाई सामने आ सकती थी परन्तु अब तो उसका कत्ल ही हो गया जिस कारण सच्चाई का कहां से पता चलेगी।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here