Ludhiana से जुड़े Delhi Blast के लिंक! NIA ने चलती शादी से उठा लिया डॉक्टर

Edited By Vatika,Updated: 17 Nov, 2025 11:56 AM

delhi blast link ludhiana

पिछले हफ्ते दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके की जांच अब पंजाब तक पहुंच गई है।

लुधियानाः पिछले हफ्ते दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके की जांच अब पंजाब तक पहुंच गई है। इस मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लुधियाना के एक डॉक्टर के क्लिनिक पर छापा मारा है। इस दौरान डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई।

जानकारी के अनुसार यह छापेमारी 13 नवंबर को की गई थी, लेकिन इसकी जानकारी आज सामने आई है। NIA की टीम ने लुधियाना के बस्ती जोधेवाल थाने के पास स्थित बाल सिंह नगर इलाके में डॉक्टर जान निसार आलम के क्लिनिक और घर पर रेड की। बताया जा रहा है कि यह क्लिनिक पिछले कई दिनों से बंद था। छापे के समय भी डॉक्टर वहां नहीं मिला और पता चला कि वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बंगाल गया हुआ है।

इस मामले में डॉक्टर को बाद में बंगाल से गिरफ्तार किया गया। हालांकि परिवार का कहना है कि पूछताछ के बाद उसे छोड़ भी दिया गया है। फिलहाल जांच अभी जारी है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर का परिवार 1984 से लुधियाना में रह रहा है और डॉक्टर ने इसी साल अपनी MBBS की इंटर्नशिप पूरी की है। यह पूरा मामला उन विवादों से जुड़े अल-फला यूनिवर्सिटी से संबंधित बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही लुधियाना में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!