कलयुगी बेटे की दरिंदगी, मां पर चढ़ाया ट्रैक्टर, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर

Edited By Urmila,Updated: 07 Apr, 2026 03:13 PM

degenerate son runs tractor over mother

बठिंडा जिले के गांव महिमा सरजा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीन और खेती से जुड़ी मशीनरी के बंटवारे को लेकर एक बेटे ने अपनी ही बुजुर्ग मां पर बेरहमी दिखाई।

बठिंडा : बठिंडा जिले के गांव महिमा सरजा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीन और खेती से जुड़ी मशीनरी के बंटवारे को लेकर एक बेटे ने अपनी ही बुजुर्ग मां पर बेरहमी दिखाई। आरोप है कि विवाद के दौरान बेटे ने मां को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता नसीब कौर और उनके बेटे कुलदीप सिंह के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर तनाव चल रहा था। घटना वाले दिन कुलदीप सिंह ट्रैक्टर लेकर कहीं जा रहा था। इस दौरान मां ने अपने हक की मांग करते हुए ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की और विरोध में ट्रैक्टर के आगे लेट गईं।

सीसीटीवी में कैद हुई दिल दहला देने वाली वारदात

गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिखाई देता है कि आरोपी बेटे ने ट्रैक्टर नहीं रोका और उसका अगला हिस्सा बुजुर्ग महिला के ऊपर से निकल गया। इससे महिला को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा। इतना ही नहीं उसने ट्रैक्टर से उतरकर अपनी घायल मां को घसीटते हुए साइड पर किया और फरार हो गया।

Property Dispute

अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला, आरोपी फरार

घटना के बाद नसीब कौर को तुरंत सिविल अस्पताल गोनियाना में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनके शरीर में कई अंदरूनी चोटें हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा एक साथी की मदद से ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया।

पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर शुरू की जांच

मामले पर भुच्चो के डीएसपी अमृतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। उन्होंने कहा कि मामला बेहद गंभीर है और फुटेज को अहम सबूत माना जा रहा है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!