Punjab: कारोबारी के परिवार को खत्म करने की दी धमकी...मलेशिया की Flight से उतरते ही चढ़ा पुलिस के हत्थे

Edited By Kamini,Updated: 21 May, 2026 07:20 PM

individual issuing threats in the name of the bambiha gang apprehended

बठिंडा में बंबीहा गैंग के नाम पर एक व्यापारी से करोड़ों की फिरौती मांगने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया।

बठिंडा (विजय वर्मा): बठिंडा में बंबीहा गैंग के नाम पर एक व्यापारी से करोड़ों की फिरौती मांगने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। करीब एक साल तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी जैसे ही मलेशिया से भारत लौटा, अमृतसर एयरपोर्ट पर पहले से तैयार पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव महिमा सरजा निवासी हरि सिंह के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह विदेश में बैठकर व्यापारी को लगातार व्हाट्सएप कॉल और वॉयस नोट भेज रहा था। आरोपी खुद को बंबीहा गैंग का सदस्य बताकर मोटी फिरौती मांग रहा था। सूत्रों के अनुसार 30 और 31 मार्च 2025 को व्यापारी को धमकी भरे कॉल आए। जब व्यापारी ने डर के कारण फोन उठाना बंद कर दिया तो आरोपी ने वॉयस नोट भेजकर कहा कि “फोन न उठाने से कुछ नहीं होगा, मैं तेरे पूरे परिवार को जानता हूं।” इसके बाद परिवार को खत्म करने की धमकी देकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई।

व्यापारी की शिकायत पर 1 अप्रैल 2025 को पुलिस ने मामला दर्ज कर टेक्निकल जांच शुरू की। मोबाइल डाटा, इंटरनेट कॉलिंग और डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची। जांच में पता चला कि धमकियां मलेशिया से दी जा रही थीं। डीएसपी अमृतपाल भाटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करवाया गया था। LOC के बाद आरोपी पर दबाव बढ़ गया और वह चोरी-छिपे भारत लौटने की फिराक में था, लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटीज पहले ही सतर्क थीं। जैसे ही वह अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा, पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

पुलिस रिमांड के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपित का संबंध बंबीहा गैंग से है और वह गैंग के लिए काम कर रहा था। अब पुलिस यह खंगाल रही है कि उसने और किन कारोबारियों को धमकाया तथा उसके संपर्क किन गैंगस्टरों से जुड़े हुए हैं। डीएसपी ने लोगों से अपील की कि अगर किसी को भी फिरौती या धमकी भरी कॉल आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, क्योंकि ऐसे मामलों में पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!