दीपावली के दिन 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, ऐसे हुई मौत

Edited By Vaneet,Updated: 08 Nov, 2018 04:49 PM

deepawali on the day of 2 children lifted the head father

दीपावली के दिन कच्चा दोसांझ रोड मोगा निवासी रहने वाले दो बच्चों के सिर से उस समय पिता का साया उठ गया जब उसके पिता की मोटरसाइकिल हादसे में मृत्यु हो गई। ...

मोगा(आजाद): दीपावली के दिन कच्चा दोसांझ रोड मोगा निवासी रहने वाले दो बच्चों के सिर से उस समय पिता का साया उठ गया जब उसके पिता की मोटरसाइकिल हादसे में मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक बलविंदर सिंह (30) जो दो बच्चों का पिता था और मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करता था। 

जानकारी देते हुए फोकल प्वाइंट पुलिस चौंकी के हवलदार सुखदेव सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह पुत्र बचित्र सिंह निवासी कच्चा दोसांझ रोड मोगा गत रात्रि बहोना चौक में अपनी रिश्तेदार महिला को दीपावली की मिठाई देकर वापस अपने बच्चों के पास घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपने मोटरसाइकिल पर कोटकपूरा बाइपास पर बने पुल पर चढऩे लगा तो सामने से आ रही गाडिय़ों की तेज लाइटें पडऩे से वह अपने मोटरसाइकिल का संतुलन खो बैठा और फुटपाथ से जा टकराया और उसके सिर पर गहरी चोट आई। जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी कर्मजीत कौर के बयानों पर अ/ध 174 की कार्रवाई की गई है और शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने उपरांत परिजनों को सौंपा जाएगा। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!