प्रेमिका के घर जहर पीने वाले प्रेमी की मौत, 13 दिन तक चला जिंदगी-मौत से संघर्ष

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Nov, 2020 11:11 AM

death of lover who drinks poison at girlfriend s house

एक लड़की के साथ प्रेम संबंध थे जिसका पता लड़की के परिजनों को चल गया।

बठिंडा(विजय): जिले के गांव जोधपुर पाखर में प्रेमिका के परिवार वालों से मारपीट से दुखी होकर प्रेमी युवक ने उसके घर में जहरीली दवा निगल ली थी की इलाज दौरान 13 दिन बाद एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर प्रेमिका के पिता व चाचा पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

जानकारी के अनुसार जोधपुर पाखर का रहने वाला गुरजीत सिंह के गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम संबंध थे जिसका पता लड़की के परिजनों को चल गया। लड़की के पिता नैब सिंह ने मृतक की दुकान पर उसकी मारपीट की। मृतक इसकी शिकायत करने लड़की वालों के घर गया तो वहां उसके चाचा भोला सिंह ने फिर मारपीट कर दी। मृतक के भाई बलकरन सिंह ने पुलिस को बताया कि इस बात से दुखी होकर उसके भाई ने प्रेमिका के घर जाकर जहरीली दवा निगल ली। जिसे गंभीर हालत में मौड़ मंडी के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया लेकिन हालत न सुधरने पर उसे बठिंडा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। 

थाना मौड़ प्रभारी ने बताया कि बलकरन सिंह की शिकायत पर नैब सिंह व उसके भाई भोला सिंह पर मामला दर्ज कर लिया जबकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!