Crime : थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर डीलर को मारी गोली

Edited By Urmila,Updated: 24 Jun, 2025 03:35 PM

dealer shot in zirakpur

सोमवार दोपहर को पुलिस थाने से मात्र 50 मीटर की दूरी पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने एक्टिवा सवार प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर घायल कर दिया।

जीरकपुर (जुनेजा): सोमवार दोपहर को पुलिस थाने से मात्र 50 मीटर की दूरी पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने एक्टिवा सवार प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि उसका साथी भी मामूली रूप से घायल हो गया। गोली मारने के बाद हमलावर संकरी गलियों से होते हुए फरार हो गए। डीलर की पहचान गांव खेड़ी सुंडरां डेराबस्सी निवासी जगतार सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद एस.पी. जीरकपुर जसपिंदर सिंह गिल, थाना मुखी सतिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे प्रॉपर्टी डीलर अपने साथी के साथ एक्टिवा पर जीरकपुर तहसील की ओर जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में डॉक्यूमेंट सेंटर की दुकान के बाहर रुकने पर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने एक्टिवा पर पीछे बैठे प्रॉपर्टी डीलर पर गोलियां चला दीं, जिससे उसकी पीठ पर गोली लग गई। गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर जगतार घायल हो गया, जबकि एक्टिवा चला रहा उसका साथी जगतार सिंह निवासी गांव पंडवाला पीठ पर गोली का छर्रा लगने से घायल हो गया। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने हेलमेट पहना हुआ था, जिस कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!