Duty से लौट रहे युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, मामला जान रह जाएंगे हैरान

Edited By Kamini,Updated: 02 Jun, 2025 12:24 PM

deadly attack on youth

काम से लौट रहे एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी टांग तक टूट गई।

बठिंडा : काम से लौट रहे एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी टांग तक टूट गई। जानकारी के अनुसार  एक युवक को अन्य युवकों को नशा करने व बेचने से रोकना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी टांग तक टूट गई। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवक की पहचान रणवीर सिंह निवासी भाई ङख्तौर कोट पट्टे के रूप में हुई है। वहीं आरोपियों की पहचान गांव के गुरप्रीत सिंह व कुलदीप सिंह के रूप में हुई है, जिनके साथ उनका एक साथी भी शामिल है।  

इस संबंधी जानकारी देते हुए एसपी हीना गुप्ता ने बताया कि पीड़ित रणवीर सिंह रात के अपने घर जा रहा था। इसी बीच गुरप्रीत सिंह व कुलदीप सिंह ने अपने साथी सहित  उस पर जानलेवा हमला कर दिया और उसकी टांग तोड़ दी। जांच दौरान साामने आया है कि, रणवीर सिंह आरोपी युवकों को नशा बेचने व करने से रोकता था। इसकी रंजिश रखते हुए आरोपियों ने रणवीर पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित रणवीर के बयानों पर मामला दर्ज कर 2 को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!