सतलुज दरिया में तैरती हुई मिली मासूम बच्ची की लाश, बुरी तरह से खराब हुआ चेहरा

Edited By Tania pathak,Updated: 10 Dec, 2020 11:08 AM

dead body of innocent girl found floating in sutlej river

उन्होंने बताया कि बच्ची ने फौजी की वर्दी पहनी हुई थी। बच्ची के शरीर के पास एक खिलौना भी था।

शाहकोट (त्रेहण): यहां के गांव चक्क बाहमणियें के नजदीक सतलुज दरिया से एक अज्ञात बच्ची की संदिग्ध हालात में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस संबंधी डीएसपी वरिन्दर पाल सिंह और पुलिस थाना के प्रमुख सुरिन्दर कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर गांव के नजदीक सतलुज दरिया में तैरती हुई एक बच्ची की लाश मिली है।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि बच्ची ने फौजी की वर्दी पहनी हुई थी। बच्ची का चेहरा बुरी तरह खराब और शरीर भी फूल चुका है। बच्ची के शरीर के पास एक खिलौना भी था। बच्ची की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि मृतक बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!