पहले पिलाई शराब फिर कत्ल कर खाली प्लाट में फेंक दिया व्यक्ति का शव

Edited By Sunita sarangal,Updated: 04 Nov, 2020 04:59 PM

dead body of a person thrown in an empty plot

जानकारी देते हुए ए.सी.पी. नॉर्थ गुरविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले राजू के रूप में हुई है। मंगलवार........

लुधियाना(ऋषि): थाना बस्ती जोधेवाल के इलाके सन्यास नगर में खाली प्लाट से 41 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक के चेहरे पर तेजधार हथियार से कई वार किए हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ए.डी.सी.पी. दीपक पारिक, ए.सी.पी. नॉर्थ गुरविंदर सिंह, ए.सी.पी. क्राइम मनदीप सिंह को जांच दौरान पर्स, 1 रुमाल और प्लाट में से शराब की 2 खाली बोतलें मिलीं हैं। फिलहाल अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मौर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी देते हुए ए.सी.पी. नॉर्थ गुरविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले राजू के रूप में हुई है। मंगलवार दोपहर 2 बजे राहगीर ने प्लाट में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मृतक के चेहरे पर वार करके पहचान मिटाने का प्रयास किया गया था। जांच में बरामद पर्स से जो आधार कार्ड मिला उसमें फोटो वाला हिस्सा नहीं था।

फिलहाल बिहार पुलिस के साथ संपर्क करके मृतक के बारे में जानकारी निकाली जा रही है कि वो लुधियाना कैसे पहुंचा। वहां इलाके में लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का मानना है कि रात को खाली प्लाट में पहले शराब पिलाई गई फिर मृतका का कत्ल कर दिया गया। पुलिस नजदीकी इलाकों से भी मृतक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही थी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!