बोरी में बंद पड़ा मिला व्यक्ति का शव, बंधे थे हाथ-पांव, चल रहे थे कीड़े

Edited By Vatika,Updated: 24 Jun, 2022 01:31 PM

dead body found

स्ती जोधेवाल के इलाके में झाड़ियों में एक बोरी में बंद व्यक्ति का शव पड़ा मिला।

लुधियाना (राज): बस्ती जोधेवाल के इलाके में झाड़ियों में एक बोरी में बंद व्यक्ति का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने बदबू आने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी जिसके बाद ए.डी.सी.पी. परमिंदर सिंह हीर, ए.सी.पी. मुकेश कुमार और थाना बस्ती जोधेवाल के एस.एच.ओ. गुरमुख सिंह दयोल पुलिस पार्टी के साथ पहुंच गए।

मृतक की पहचान नहीं हुई, इसलिए पुलिस ने शव कब्जे में लेकर 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी के मुताबिक वीरवार देर शाम को गांव गहलेवाल से कैलाश नगर रोड़ पर बने खेतों के किनारे झाड़ियों में एक बोरा पड़ा था जहां से काफी दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने पुलिस को बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरा खोला तो अंदर व्यक्ति का शव था जिसके हाथ-पैर बांधे हुए थे, जबकि चेहरे पर कीड़े चल रहे थे। पुलिस आसपास के लोगों ने मृतक की पहचान करने की कोशिश की, मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी। 

एस.एच.ओ. गुरमुख सिंह दयोल का कहना है कि शव का चेहरा काफी खराब हो चुका है, इसलिए उसका पहचान नहीं पो पाई। इलाके के लोगों से उसकी पहचान करवानी चाही, मगर कुछ पता नहीं चल पाया है। शुरूआती जांच में यह पता लगाता है कि हत्या कहीं और की गई है तथा शव को बोरे में बंद कर इस जगह पर फैंका गया है। हत्या को कुछ दिन बीत चुके है। पहले मृतक की पहचान की जाएगी उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!