Pics: इस हालत में थी लाश कि देखकर कांप गए लोगों के दिल, फैली सनसनी

Edited By Vatika,Updated: 11 Aug, 2020 02:50 PM

dead body found

मानसा के कस्बा सरदूलगढ़ में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति की लाश फंदे से लटकती मिली। लाश इतनी पुरानी थी कि दूर -दूर तक बदबू फैल गई

मानसा (अमरजीत चाहल): मानसा के कस्बा सरदूलगढ़ में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति की लाश फंदे से लटकती मिली। लाश इतनी पुरानी थी कि दूर -दूर तक बदबू फैल गई, जैसे ही पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो लाश देख उनके भी होश उड़ गए। लाश बुरी तरह गल चुकी थी और कीड़े भी नज़र आ रहे थे। इस घटना का पता लगने के बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

PunjabKesari
मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. संजीव गोयल ने बताया कि देखने में लाश ढाई 3 महीने पुरानी लग रही है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है । दूसरी तरफ़ मकान मालिक ने बताया कि उनकी दुकान पर बने चौबारे पर एक व्यक्ति फंदे से लटका पाया गया। मकान मालिक ने बताया कि दुकान खाली था और वह मकान में कभी जाते ही नहीं थे। इस घटना के बारे उन्हें पड़ोसियों ने बताया है।

PunjabKesari

उधर पड़ोसियों के मुताबिक उन्हें शक था कि अंदर कोई जानवर मरा हो सकता है लेकिन जब बदबू हद से ज़्यादा बढ़ गई तो उन्होंने अन्य और लोगों के साथ मिलकर अंदर देखा तो एक व्यक्ति फंदे से लटका हुआ था । फ़िलहाल पुलिस की तरफ से मामले की जांच करने की बात कही जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!