DC ने संजीवनी गृह में लड़कियों के बेहतर जीवन के लिए दान किए 1 लाख रुपए

Edited By Mohit,Updated: 13 Feb, 2021 09:10 PM

dc donates 1 lakh rupees for better life of girls

एसोसिएशन फॉर सोशल हेल्थ इन इंडिया (ए.एस.एच.आई.) की तरफ से चलाए जा रहे संजीवनी............

जालंधरः एसोसिएशन फॉर सोशल हेल्थ इन इंडिया (ए.एस.एच.आई.) की तरफ से चलाए जा रहे संजीवनी सवाधर गृह में रहने वाली लड़कियों के बेहतर जीवन स्तर को यकीनी बनाने और जरूरतमंद लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने शनिवार को संजीवनी को एक लाख रुपए का अनुदान देने और वहां रहने वाली लड़कियों की शिक्षा पर आने वाला खर्च उठाने का ऐलान किया। सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ डिप्टी कमिश्नर, जिन्होंने पहली बार संजीवनी का दौरा किया, ने कहा कि प्रशासन इन केन्द्रों को हर तरह की सहायता मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है, जोकि जरूरतमंद व्यक्तियों खासकर लड़कियों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि इन लड़कियों के उज्जवल भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इनको शिक्षित करना समय की मुख्य जरूरत है। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी कहा कि यहां रहने वाली लड़कियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इनको बेहतरीन सहूलियतें प्रदान की जानी चाहिए। समाज सेविका परमिन्दर बेरी, जो कि संजीवनी की मुख्य कार्यकारी हैं, ने डिप्टी कमिश्नर को बताया कि मौजूदा समय यहां 18 लड़कियां रह रही हैं और अलग-अलग स्कूलों और कालेजों में पढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि लड़कियां यहां टेलरिंग, कढ़ाई, कंप्यूटर भी सीख रही हैं। इसके अलावा उनको मुफ़्त रिहायश, खाना, मैडीकल और कानूनी सहायता भी प्रदान की जा रही है। डिप्टी कमिश्नर ने संचालकों को यहां रहने वाली लड़कियों की सुरक्षा और अच्छे वातावरण पर विशेश ध्यान देने के लिए कहा। 

उन्होंने कहा कि सरकार कि तरफ से 18 साल से अधिक उम्र की लड़की जोकि बेसहारा हैं या बिना किसी सामाजिक और आर्थिक सहायता के हैं, के पुनर्वास के लिए सवाधर गृह स्कीम शुरू की गई है। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने मदर टेरेसा अनाथ आश्रम का भी दौरा किया और वहां रह रही विशेष ज़रूरतों वाली लड़कियों के लिए किये गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन के आधिकारियों को कहा कि वह समय-समय पर इन संस्थायों के दौरा करते रहने ताकि ऐसे संस्थानों में बेसहारा बच्चों को दीं जा रही सहूलियतों पर नियमत तौर पर नजर रखी जा सके। इस मौके डीपीओ गुरमिन्दर सिंह रंधावा, लीगल प्रोबेशन अफसर सन्दीप कुमार, बाल सुरक्षा अधिकारी हरनीत कौर और ओर मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!