Edited By Vatika,Updated: 15 Aug, 2026 12:32 PM

महानगर के देओल नगर इलाके में घर से गैस सिलेंडर चोरी करते दो युवकों ...
जालंधर(सोनू): महानगर के देओल नगर इलाके में घर से गैस सिलेंडर चोरी करते दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपियों की लोगों ने धुनाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़ित परिवार ने बताया कि घर का मुख्य दरवाजा गलती से खुला रह गया था, जिसका फायदा उठाकर दोनों चोर अंदर घुस गए। उन्होंने पहले एक गैस सिलेंडर बाहर छिपा दिया और फिर दूसरा सिलेंडर लेकर भागने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान मकान मालिक घर लौट आया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। जिस स्कूटी पर आरोपी सिलेंडर ले जा रहे थे, उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। प्रारंभिक जांच में स्कूटी भी संदिग्ध पाई गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करते थे। लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी और स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।