आप भी करने जा रहे हैं ट्रेन में सफर तो दें ध्यान! यह गलती पड़ सकती है भारी

Edited By Urmila,Updated: 26 Aug, 2026 01:35 PM

crackdown on those travelling without tickets in trains

फिरोजपुर मंडल द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध लगातार विशेष टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।

फिरोजपुर (खुल्लर): फिरोजपुर मंडल द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध लगातार विशेष टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार के निर्देश पर 25 अगस्त 2026 को कोटकपूरा और मोगा रेलवे स्टेशनों पर बस रेड के माध्यम से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टिकट जांच कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में औचक टिकट जांच की। 

जांच के दौरान बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा कर रहे 200 यात्रियों को पकड़ा गया तथा उनसे 1,12,400 का रेल राजस्व वसूल किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने बताया कि कोटकपूरा और मोगा रेलवे स्टेशनों पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। बस रेड के तहत टिकट जांच दल बस के माध्यम से विभिन्न स्टेशनों पर पहले ही पहुंच गए और वहां से गुजरने वाली ट्रेनों तथा स्टेशन परिसर में औचक टिकट जांच की गई। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर मंडल यात्रियों से अपील करता है कि हमेशा उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा टिकट जांच में रेलवे कर्मचारियों का सहयोग करें। यात्रियों को बेहतर एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए आने वाले दिनों में भी इस तरह के विशेष टिकट जांच अभियान जारी रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!