बिना टिकट रेल यात्रा करने वाले यात्रियों पर कसा शिकंजा, वसूला करोड़ों का जुर्माना

Edited By Urmila,Updated: 03 Aug, 2024 05:27 PM

crackdown on passengers travelling without train tickets crores of rupees fined

फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा टिकट रहित और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए ट्रेनों में गहन टिकट जांच की जाती है।

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा टिकट रहित और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए ट्रेनों में गहन टिकट जांच की जाती है और इस अभियान के तहत मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा जुलाई, 2024 के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 35,277 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए एवं उनसे जुर्माने के तौर पर लगभग 03.32 करोड़ का राजस्व वसूल किया गया।

यह जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू ने बताया कि मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ़-सुथरा बनाए रखने तथा आम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक बनाने के लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जांच की जाती है। इसके फलस्वरूप जुलाई माह में 410 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट के अंतर्गत) उनसे 77 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही समय-समय पर साफ़-सफाई के प्रति यात्रियों को जागरूक करने हेतु सफाई अभियान भी चलाया जाता है।

उन्होंने बताया कि टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार और कोई भी यात्री बिना टिकट लेकर यात्रा न करें अर्थात् फिरोजपुर मंडल में शून्य टिकट रहित यात्रा का लक्ष्य रखा गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ रेल राजस्व में बढ़ोतरी के लिए इस स्टाफ को सम्मानित किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!