सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती, शादी से रोका तो जहर खाकर प्रेमी जोड़े ने दी जान

Edited By Mohit,Updated: 11 Aug, 2019 04:38 PM

couple dies

विगत देर रात्रि शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने जहर निगल लिया, जिसके चलते दोनों की उपचार दौरान मौत हो गई।

बटाला (बेरी): विगत देर रात्रि शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने जहर निगल लिया, जिसके चलते दोनों की उपचार दौरान मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस चौकी सिम्बल के इंचार्ज एस.आई बलबीर सिंह ने बताया कि संजीव कुमार पुत्र नरिन्द्र कुमार निवासी गांधी कैंप बटाला जो कि शादीशुदा था, की सोशल मीडिया पर शादीशुदा महिला अंजलि उर्फ रीना पुत्री सुनील कुमार निवासी लुधियाना के साथ दोस्ती हो गई जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया और दोनों आपस में शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के परिवारों को यह सब मंजूर नहीं था।

बटाला की पुलिस लाइन रोड पर निगला जहर
एस.आई बलबीर सिंह ने आगे बताया कि इसके बारे में जब उक्त लड़का व लड़की दोनों को पता चला कि अब उनकी शादी नहीं हो पाएगी तो दोनों ने बटाला की पुलिस लाइन रोड पर जाकर जहर निगल लिया और यह सब देख लोगों ने इस बारे में पुलिस चौकी सिम्बल बटाला में सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने उक्त दोनों को मौके पर पहुंचकर गंभीरावस्था में उपचार हेतु सिवल अस्पताल बटाला में भर्ती करवाया जहां से डाक्टरों ने उक्त प्रेमी जोड़े को अमृतसर के लिए रैफर कर दिया जहां विगत देर रात्रि अंजलि की मौत हो गई और आज सुबह युवक संजीव कुमार ने भी उपचार दौरान दम तोड़ दिया।

दोनों के हैं दो-दो बच्चे
एस.आई बलबीर सिंह अनुसार पुलिस ने उक्त मामले संबंधी मृतक शादीशुदा नौजवान संजीव कुमार की माता किरणदीप एवं विवाहित महिला अंजलि के पिता सुनील कुमार के बयानों के आधार पर 174 सीआर.पी.सी की कार्रवाई करते हुए शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव संबंधित दोनों परिवारों को सौंप दिए हैं। एस.आई बलबीर सिंह ने यह भी बताया कि उक्त दोनों मृतकों के दो-दो बच्चे भी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!