DSGMC के पूर्व प्रधान मनजीत सिंह जी.के. को हुआ कोरोना

Edited By Mohit,Updated: 24 Sep, 2020 10:41 PM

coronavirus manjeet singh gk positive case

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान मनजीत सिंह जी.के. भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

जालंधरः दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान मनजीत सिंह जी.के. भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके की। मनजीत सिंह जी.के. ने पिछले दिनों में उनके संपर्क में आने वाले लोगों को अपना ध्यान रखने और शक होने पर अपनी जांच करवाने के लिए कहा।

अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए मनजीत सिंह जी.के. ने लिखा कि मेरी कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद मैं अपने घर में क्वारंटाइन में रह रहा हूं। इस लिए पिछले दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों को मैं निवेदन करता हूं कि वह अपना ध्यान रखें और किसी प्रकार का शक होने पर तुरंत अपनी जांच करवाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!