स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म महिंद्रा को भी हुआ कोरोना

Edited By Mohit,Updated: 27 Aug, 2020 06:51 PM

coronavirus brahm mohindra positive case

पंजाब में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने अब स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म महिंद्रा को भी अपनी चपेट में ले लिया है।

चंडीगढ़ः पंजाब में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने अब स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म महिंद्रा को भी अपनी चपेट में ले लिया है। ब्रह्म महिंद्रा की रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इससे पहले पंजाब के 23 मंत्री/विधायक भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।

गौरतलब है कि 28 अगस्त को होने वाले पंजाब विधानसभा के एक दिन के सैशन से पहले पंजाब के सारे मंत्रियों और विधायकों को कोरोना टेस्ट करवाने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं स्पीकर द्वारा यह भी कहा गया था कि इस सैशन के दौरान पंजाब विधानसभा की इमारत में दाखिल होने के लिए सारे विधायकों और मंत्रियों के पास 25.8.2020. और 27.8.2020 तक की कोरोना रिपोर्ट होनी जरुरी है। अगर किसी के पास कोरोना रिपोर्ट नहीं होगी तो उसको पंजाब विधानसभा में दाखिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!