पंजाब में फिर से पनपने लगा कोरोना, इतने नए मामले आए सामने

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Jun, 2022 10:36 PM

corona started flourishing again in punjab

पंजाब में कोरोना के मरीजों में धीरे-धीरे वृद्धि जारी है। बुधवार को राज्य में 74 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।

लुधियाना (सहगल) : पंजाब में कोरोना के मरीजों में धीरे-धीरे वृद्धि जारी है। बुधवार को राज्य में 74 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। 2 जिलों मोहाली व लुधियाना में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। आज मोहाली में 32 पॉजिटिव मरीज सामने आए जबकि लुधियाना में 22 मरीज सामने आए। अन्य जिलों में पटियाला में 6, तरनतारन में 4, होशियार व जालंधर में 3-3, बठिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर व कपूरथला में 2-2 तथा एसबीएस नगर में एक पॉजिटिव मरीज सामने आया है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 378 हो गई है, जबकि पॉजिटिविटी दर पहले से वृद्धि यानी 1.04 प्रतिशत दर्ज की गई है। विभिन्न जिलों में 17 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, जबकि 4 मरीजों को हालत गंभीर होने पर आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। राज्य के नोडल अफसर डा. राजेश भास्कर ने बताया कि अभी कोरोना की चौथी लहर का अनुमान लगाना ठीक नहीं है क्योंकि 2 जिलों में ही मरीजों में वृद्धि देखी जा रही है। जहां तक वेरिएंट की बात है तो अभी तक कोई नया वेरिएंट सामने नहीं आया है, बल्कि पुराना ओमीक्रोन वेरिएंट ही सक्रिय है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!