फिरोजपुर में कम हो रहा कोरोना, 1 की मौत सहित इतने नए मामले आए सामने

Edited By Sunita sarangal,Updated: 04 Jul, 2021 05:01 PM

corona cases in ferozepur

जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ राजेंद्र राज ने बताया कि इस समय जिले में 109 संक्रमित हैं जिनका इलाज चल रहा है।

फिरोजपुर(कुमार): जिला फिरोजपुर में आज कोरोना से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई जो ब्लॉक ममदोट की रहने वाली थी। इस मौत के साथ इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 481 तक पहुंच गया है। इसके साथ ही जिले में आज 9 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 9 संक्रमित ठीक हुए हैं। 

जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ राजेंद्र राज ने बताया कि इस समय जिले में 109 संक्रमित हैं जिनका इलाज चल रहा है। अब तक 14085 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है जिनमें से 13495 ठीक हो चुके हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि फिरोजपुर में कोरोना कम हो रहा है और कोरोना ग्रस्त लोग बड़ी तेजी के साथ ठीक हो रहे हैं।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!