Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Feb, 2022 03:09 PM

पंजाब कांग्रेस में सीटों को लेकर घमासान लगातार जारी है। बता दें कि आदमपुर सीट को लेकर मोहिंद्र सिंह के.पी. और सुखविंद्र कोटली के मध्य विवाद पैदा हो गया है।
जालंधर : पंजाब कांग्रेस में सीटों को लेकर घमासान लगातार जारी है। बता दें कि आदमपुर सीट को लेकर मोहिंद्र सिंह के.पी. और सुखविंद्र कोटली के मध्य विवाद पैदा हो गया है। आज जहां आदमपुर सीट पर मोहिंद्र सिंह के.पी. अपना नामांकन भरने पहुंचे, वहीं दूसरी तरफ इसी सीट पर सुखविंद्र सिंह कोटली भी अपना नामांकन भरने पहुंच गए। लेकिन इसके बाद महेंद्र सिंह के.पी. अपना नामांकन भरे बिना ही वहां से वापस लौट आए और उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्हें जलील किया गया है क्योंकि कांग्रेस हाईकमान द्वारा अभी तक उनकी टिकट को क्लीयर नहीं किया गया है। के.पी. ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने मेरी पीठ पर छुरा घोंपा है।
जिक्रयोग्य है कि पहले कांग्रेस द्वारा आदमपुर सीट से सुखविंदर सिंह कोटली को टिकट दिया गया था लेकिन उन्होंने कल तक कागज दाखिल नहीं किए जिसके कारण इस सीट को रिव्यू के लिए भेज दिया गया था। वहीं कुछ समय से राजनीतिक हलकों में कयास लगाए जा रहे थे कि आदमपुर सीट से सुखविंद्र कोटली को हटाकर मोहिंद्र सिंह के.पी. को उम्मीदवार बनाया जा सकता है और उन्हें हाईकमान द्वारा टिकट दी जा सकती है। अब जहां ये दोनों उम्मीदवार अपने नामांकन भरने के लिए पहुंच गए, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। लेकिन अभी भी टिकट को लेकर कशमकश बरकरार है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से पहला बहुजन समाज पार्टी में से कांग्रेस में आए नौजवान नेता सुखविन्दर सिंह कोटली को उम्मीदवार घोषित किया गया था, जिसके चलते सीनियर कांग्रेस नेता महेन्दर सिंह के.पी. नाराज चल रहे थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here