पटियाला जेल में बंद नवजोत सिद्धू से मुलाकात के बाद बोले प्रताप बाजवा

Edited By Kalash,Updated: 10 Jun, 2022 03:17 PM

congress leaders reaching to meet sidhu in patiala jail

रोडरेज मामले में नवजोत सिद्धू पटियाला जेल में बंद हैं

पटियाला : रोडरेज मामले में नवजोत सिद्धू पटियाला जेल में बंद हैं। सिद्धू को मिलने कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा आज पटियाला केंद्रीय जेल गए। नवजोत सिद्धू के साथ लगभग 2 घंटे मुलाकात करने के बाद प्रताप बाजवा ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल मामले में सी.बी.आई. जांच की होनी चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश के बाहर पंजाब कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कहा कि सी.एम. मान अपने आका केजरीवाल से पूछ कर ही बातचीत करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हे बुलाया गया था इसलिए ही वह रिहायश के अंदर गए थे लेकिन उन्हे जलील किया गया। उन्होंने कहा कि यदि वह अब उन्हे बुलाएंगे तो भी वह नहीं जाएंगे पूर्ण बायकाट करेंगे।

आपको बता दें कि लिवर सिरोसिस की दिक्कत की वजह से सोमवार को सिद्धू को पी.जी.आई. लाया गया था। जहां 3 दिन इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। आपको बता दें कि हैपोटोलॉजी डिपार्टमेंट के एच.ओ.डी. प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह की देख-रेख में उन्हें रखा गया था। मंगलवार को उनकी एंडोस्कोपी व अन्य टैस्ट भी किए गए थे।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!