Railway Track पर बुजुर्ग महिला का कांड, हालात देख हक्का-बक्का रह गया परिवार

Edited By Vatika,Updated: 27 Jul, 2024 04:08 PM

commit suicide

मृतक महिला के परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

गुरदासपुर (विनोद): गुरदासपुर के गांव झांवर रेलवे स्टेशन के नजदीक एक बुजुर्ग महिला ने अपने परिवार से तंग आकर ट्रेन के नीचे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंचकर रेलवे पुलिस के  कर्मचारियों ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी देते हुए मृतक बुजुर्ग महिला गुरमीत कौर पत्नी दलवीर सिंह की बेटी धर्मेंद्र कौर व हरप्रीत कौर ने बताया के उसके पिता, उनका भाई और  उनकी भाभी हमारी मां को हमेशा तंग परेशान करते रहते थे। जिसके कारण वह बहुत दुखी रहती थी। शनिवार को अमृतसर से पठानकोट जाने वाली टाटा मोरी गाड़ी के नीचे आकर उसने अपनी जान दे दी।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा इस मांग को लेकर उन्होंने रेलवे लाइन पर ही बैठकर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उन्होने कहा कि जिन्होंने उनकी मां को तंग परेशान किया है उनके खिलाफ जल्द से जल्द मामला दर्ज किया जाए। वही रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि मृतक महिला के परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!