पड़ोसी अश्लील फोटो बनाकर करता था तंग, महिला ने दी जान

Edited By Vatika,Updated: 21 Sep, 2020 11:19 AM

commit suicide

पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना अधीन पड़ते थाना डेहलों की पुलिस चौकी मराडो कालोनी के इलाके की रहने वाली पूजा रैली नाम की महिला द्वारा बीते दिन नहर में छलांग लगा कर खुदकुशी कर लेने का समाचार है।

डेहलोंः पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना अधीन पड़ते थाना डेहलों की पुलिस चौकी मराडो कालोनी के इलाके की रहने वाली पूजा रैली नाम की महिला द्वारा बीते दिन नहर में छलांग लगा कर खुदकुशी कर लेने का समाचार है।

इस संबंधी डेहलों पुलिस को दिए बयान में मृतका के लड़के संयम रैली पुत्र हरिंद्र रैली निवासी गुरु नानक कॉलोनी लुधियाना ने कहा है कि उनके पड़ोस में रहते रूपिंद्र सिंह नामक व्यक्ति का उनके घर आना जाना था जिस कारण रूपिंद्र सिंह ने उसकी माता की अश्लील फोटो बना ली और उन्हें परेशान करने लगा, जिसका पता उसके पिता को लग गया था। बीती रात भी उसकी माता को कथित आरोपी मोबाइल पर धमकी देता रहा। दिन में जब वह और उसकी बहन ऑनलाइन पेपर दे रहे थे तो उसकी माता किसी को बिना कुछ बताए गिल नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। इस संबंधी डेहलों पुलिस ने रूपिंद्र के विरुद्ध केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!