2 बच्चों के पिता ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट बरामद

Edited By Vatika,Updated: 21 Mar, 2020 08:52 AM

commit suicide

कूचा हरनामदास में 2 बच्चों के पिता ने 4 लोगों से परेशान होकर घर में पंखे से परने के सहारे फंदा लगा आत्म हत्या कर ली।

लुधियाना(ऋषि) : कूचा हरनामदास में 2 बच्चों के पिता ने 4 लोगों से परेशान होकर घर में पंखे से परने के सहारे फंदा लगा आत्म हत्या कर ली। पता चलते ही घटनास्थल पर पहुंची डिवीजन नं.2 की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पहचान लखविंद्र पाल (42) के रूप में हुई है।

ए.डी.सी.पी.-1 गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि मृतक की दोराहा में दोपहिया वाहन की एजैंसी थी। उसके 2 बच्चे हैं। पुलिस को घटनास्थल से 6 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने फिलहाल पत्नी गुरजीत कौर के बयान पर 4 लोगों के खिलाफ आत्म हत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में सामने आया है कि मृतक की एजैंसी से कुछ लोगों ने स्कूटरी फाइनांस करवाई थी लेकिन कोई भी उसे समय पर पैसे नहीं दे रहा था जिसे भी फोन करता, वह टाल-मटोल कर देता,जिस कारण आर्थिक तंगी होने पर मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था।

बच्चों के सुबह आखिरी पेपर का किया जिक्र : सुसाइड नोट के अंत में मृतक ने अपनी पत्नी गुरजीत कौर से माफी मांगते हुए कहा है कि सुबह दोनों बच्चों का आखिरी पेपर है और उन्हें टाइम पर स्कूल भेजे। वहीं जहां एक बेटे हरजीत को बड़े होकर डाक्टर या जज बनने की बात लिखी है,वहीं दूसरे बेटे गुरदीव क ो खिलाड़ी बनाने का लिखा हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!