CIA स्टाफ के हाथ लगी बड़ी सफलता, हेरोइन और हथियार सहित 2 व्यक्ति किए काबू

Edited By Urmila,Updated: 16 May, 2022 05:51 PM

cia staff got huge success 2 people including heroin and weapons caught

सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर जजपाल सिंह के नेतृत्व में 2 व्यक्तियों को हेरोइन, नशीले पदार्थों और हथियार समेत काबू किया है जिनसे ...

फिरोजपुर (कुमार): सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर जजपाल सिंह के नेतृत्व में 2 व्यक्तियों को हेरोइन, नशीले पदार्थों और हथियार समेत काबू किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। यह जानकारी देते डी.एस.पी. इन्वेस्टिगेशन जगदीश कुमार और सी.आई.ए. स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर जगदीश कुमार ने बताया कि एस.एस.पी. फिरोजपुर के दिशा-निर्देशों अनुसार जब सब-इंस्पेक्टर जजपाल और उनकी पुलिस पार्टी शहीद उधम सिंह चौक में संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान उनको सूचना मिली कि याकूब उर्फ जैकी निवासी बस्ती भटिया वाली और बंटी निवासी बस्ती आवा फिरोजपुर शहर, जेल के अंदर बंद कैदियों के साथ मिलकर बाहर से तम्बाकू और नशीले पदार्थ जेल के अंदर फैंक देते हैं।

यह आज भी अपने बिना सामान्य सपलैंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर हेरोइन और तम्बाकू आदि लेकर बस्ती भटिया वाली केंद्रीय जेल की ओर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत मोटरसाइकिल पर सवार नामजद दोनों व्यक्तियों को काबू कर लिया जिनके पास से तलाशी दौरान 100 ग्राम हेरोइन, 40 तम्बाकू की पुड़ीयां, 5 बंडल बीड़ियां, एक पिस्तौल 7.65 एम.एम. और 2 जीवित कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उनके पास से मोटरसाइकिल, हथियार और नशीले पदार्थों को कब्जे में लेकर थाना सिटी में एन.डी.पी.एस. एक्ट और आर्मी एक्ट के अंतर्गत दोनों नामजद व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि काबू किए व्यक्तियों को अदालत में पेश करके उनका पुलिस रिमांड ले लिया गया है और उनके पास से ओर पूछताछ की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!