Big News : पंजाब के इस जिले में चर्च पर हमला, माहौल तनावपूर्ण

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 May, 2023 09:02 PM

church attacked in this district of punjab

शहर में माहौल उस समय तनावपूर्ण बन गया, जब एक चर्च में कुछ निहंग सिंहों ने आकर मारपीट करनी शुरू कर दी।

अमृतसर (सागर) : शहर में माहौल उस समय तनावपूर्ण बन गया, जब एक चर्च में कुछ निहंग सिंहों ने आकर मारपीट करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि तरनतारन रोड पर स्थित एक चर्च में कुछ निहंग सिंहों ने आकर मारपीट की है। इस दौरान कई गाड़ियों को भी तोड़ा दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। वहीं इसाई समुदाय में इस घटना के बाद काफी रोष पाया जा रहा है। हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। 

ईसाई भाईचारे वालों का कहना है कि हम इसकी शिकायत सीएम भगवंत मान से भी करेंगे जिन लोगों ने हमारी चर्च पर हमला किया है। उन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। अगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो हम इसका सख्त विरोध करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!