मासूम के लिए काल बनी रफ्तार, लोड ट्रक के पिछले टायरों में फंसा बच्चा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Jan, 2021 11:56 AM

child trapped in tires of load truck

गांव मुल्लांपर में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब एक मासूम ट्रक की चपेट में आ गया।.....

मुल्लांपुर दाखा(कालिया): गांव मुल्लांपर में उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक मासूम ट्रक की चपेट में आ गया। चावलों से भरे ट्रक ने मासूम को बुरी तरह से कुचल कर रख दिया। 

जानकारी के अनुसार बाबा रोडू शाह लिंक रोड पर करीब 3:30 बजे एक चावलों से भरा ट्रक मुल्लांपुर शहर की तरफ आ रहा था। अचानक रिवान (8) पुत्र कंवर नौनिहाल सिंह वासी गांव मुल्लांपुर गली से भागता हुआ सड़क पर आ गया। सड़क पर आते ही वह ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के पिछले टायर ने उसे बुरी तरह से कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थाना दाखां की पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को काबू करके ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। पिता कंवर नौनिहाल सिंह के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!