Edited By Urmila,Updated: 07 Jul, 2026 03:03 PM

जीरा में अमृतसर रोड पर आज यह कहावत सच साबित हुई कि तेज रफ्तार मौत है। जीरा में अमृतसर रोड पर सुए वाले पुल के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने एक्टिवा सवार एक व्यक्ति को कुचल दिया।
जीरा (सतीश): जीरा में अमृतसर रोड पर आज यह कहावत सच साबित हुई कि तेज रफ्तार मौत है। जीरा में अमृतसर रोड पर सुए वाले पुल के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने एक्टिवा सवार एक व्यक्ति को कुचल दिया। इस हादसे में एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
एक्टिवा सवार के परिजनों और मौके पर मौजूद आम लोगों ने आरोप लगाया कि ये प्राइवेट बस ड्राइवर बहुत तेज रफ्तार से शहर में आते हैं और बसों को बड़ी लापरवाही से चलाते हैं। उन्होंने बताया कि आज एक प्राइवेट कंपनी की बस अमृतसर की तरफ से बहुत तेज रफ्तार से जीरा की तरफ आ रही थी और जब बस उस रोड पर बने सुए पुल के पास पहुंची तो सामने से अपनी साइट पर आ रहे एक्टिवा सवार को इस बस ने कुचल दिया। इस हादसे में एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सिटी जीरा पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here