घर में सो रहे मासूम पर गिरा स्टैंडिंग फैन, करंट लगने से दर्दनाक मौत

Edited By Urmila,Updated: 13 Jul, 2026 04:11 PM

child sleeping at home dies of electrocution

जलालाबाद में करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा घर में सो रहा था, तभी पास में रखा स्टैंडिंग फैन उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसे बिजली का झटका लग गया।

जलालाबाद (बंटी दहूजा) : जलालाबाद में करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा घर में सो रहा था, तभी पास में रखा स्टैंडिंग फैन उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसे बिजली का झटका लग गया। करंट का झटका इतना तेज था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, जलालाबाद के वाटर वर्क्स नंबर-4 के पास दशमेश नगरी में अनमोल अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान पास में चल रहा स्टैंडिंग फैन अचानक उसके ऊपर गिर गया। कुछ समय बाद जब बच्चे की दादी ने पंखा गिरा हुआ देखा तो उन्होंने उसे हटाया। उस समय बिजली नहीं थी और पंखा बंद था। हादसे के बाद दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

अपनी बहन के साथ अपनी बुजुर्ग दादी के पास रहता था

इसके बाद जब परिजनों ने अनमोल को उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठा। परिवार ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मानें तो पंखे से लगे बिजली के करंट के कारण अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अनमोल अपनी बहन के साथ अपनी बुजुर्ग दादी के पास रहता था। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!