Edited By Vatika,Updated: 02 Aug, 2025 09:21 AM

2 दिन से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है।
चंडीगढ़ः 2 दिन से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। रुक रुक कर हो रही बारिश ने दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट का काम किया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.2 जबकि रात का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश शुरू हो गई, जो दोपहर तक जारी रही।
चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने 4 दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने गरज और बारिश के साथ यैलो अलर्ट दिया है। सीजनल बारिश के आंकड़े देखें तो पहली जून से अभी तक शहर में 480.5 एम.एम. बारिश दर्ज हो चुकी है।
3 दिन ऐसा रहेगा तापमान
शनिवार को बादल छाने के साथ ही गरज के साथ बारिश के आसार, अधिकतम तापमान 31 जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।
रविवार को भी गरज के साथ बारिश के आसार, अधिकतम तापमान 31 जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।
सोमवार को भी बारिश के आसार, अधिकतम तापमान 32 जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने के आसार है।