Chandigarh के 205 घरों के काट चालान, लोगों से सावधान रहने की अपील

Edited By Vatika,Updated: 30 Jul, 2025 02:57 PM

municipal corporation chandigarh

चंडीगढ़ के लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल,...

चंडीगढ़: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों को लागू करने के लिए दृढ़ कदम उठाते हुए चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में विशेष चालान अभियान चलाया। इस अभियान का लक्ष्य उन निवासियों को बनाया गया जो अनिवार्य घरेलू कचरा पृथक्करण मानदंडों का पालन नहीं कर रहे थे। 

परिणामस्वरूप, घर-घर जाकर कचरा इकट्ठा करने वालों को बिना पृथक्करण वाला कचरा सौंपते पाए गए 205 लोगों के चालान काटे गए, जबकि कूड़ा फैलाने के नियमों का उल्लंघन करने वालों के 34 चालान किए गए। यह कार्रवाई ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुरूप थी जिसके अनुसार सभी नागरिकों को कचरे को स्त्रोत पर ही सख्ती से अलग करना आवश्यक है। सूखा कचरा (कागज, प्लास्टिक, धातु, आदि) और गौला कचरा (रसोई और खाद्य अपशिष्ट) अलग संग्रहित और सौंपना होगा।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने न केवल दंडात्मक कार्रवाई की, बल्कि पर्यावरण संबंधी खतरों को कम करने, रीसाइक्लिंग दक्षता में सुधार लाने और शहर में स्वच्छता बनाए रखने में कचरा पृथक्करण के महत्व बारे में भी दोषियों की शिक्षित किया। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि नियमों का पालन न करने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब इस तरह के अभियान सभी क्षेत्रों में नियमित रूप से चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ चंडीगढ़ बनाने में योगदान देना प्रत्येक निवासी की जिम्मेदारी है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!