Chandigarh की बल्ले-बल्ले, सख्त निगरानी से शहर को मिली बड़ी सफलता

Edited By Vatika,Updated: 18 Jul, 2025 12:11 PM

chandigarh became the second cleanest city in the country

चंडीगढ़ ने सफाई के मामले में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ ने सफाई के मामले में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह रैंक स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में मिली है। यह सम्मान दिल्ली में हुए एक प्रोग्राम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया। इस मौके पर चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और मेयर हरप्रीत कौर बबला ने मिलकर यह अवॉर्ड लिया। 

साल 2023 में चंडीगढ़ 11वें स्थान पर था लेकिन इस बार नगर निगम की मेहनत और साफ-सफाई की सख्त निगरानी से शहर को यह बड़ी सफलता मिली है। नगर निगम ने शहर को साफ रखने के लिए सख्त कदम उठाए। जिन लोगों ने खुले में या गलत जगह कूड़ा फैंका, उन पर सी.सी.टी.वी. कैमरे की मदद से नजर रखी गई और चालान किए गए। इसके अलावा घर-घर जाकर कूड़ा इकट्ठा करने की व्यवस्था, कचरे को अलग करने की सुविधा और गीले सूखे कचरे के लिए अलग डिब्बे लगाने जैसे काम भी अच्छे ढंग से किए गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!